Fire Boltt Oracle: Boltt ने लॉन्च की LTE कॉलिंग HD डिस्प्ले के साथ अपनी नई स्मार्टवाच, चेक करे प्राइस

Akash Saharan
3 Min Read
Fire Boltt Oracle: Boltt ने लॉन्च की LTE कॉलिंग HD डिस्प्ले के साथ अपनी नई स्मार्टवाच

Boltt कंपनी ने अपनी नई SmartWatch Fire Boltt Oracle को भारत मे 22 मार्च 2024 को लॉन्च कर दिया है, हाल ही मे कंपनी ने Fire-Boltt Dream SmartWatch को भी लॉन्च किया था जो की 2.02-inch के स्क्रीन साइज़ के साथ आती है। वेसे इन दोनों SmartWatch के स्क्रीन साइज़ को छोड़ के सारे फीचर्स एक जेसे ही है। Boltt Oracle 4G नैनो सिम का सपोर्ट दिया गया है और अप्प्स को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। Oracle घड़ी मे rotating crown और फंगक्शन बटन दिया गया है और इसमे चौकोर डायल डिज़ाइन है।

Fire Boltt Oracle Specifications

Fire Boltt Oracle मे 1.96-inch का HD डिस्प्ले 320 X 360 pixels, 600nits brightness और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ इस घड़ी को चलाने के लिए फंगक्शनल बटन और rotating crown का फीचर दिया गया है। Oracle वाच की परफॉरमेंस भड़ाने के लिए इसमे 2GB RAM और 16GB स्टॉरिज सपोर्ट दिया गया है, इसी के साथ GPS, Bluetooth और Wi-Fi connectivity का सपोर्ट दिया ताकि प्ले स्टोर और Google Suite को चला सके। स्मार्टवॉच मे स्ट्रैप की बहुत सारी वराइइटी दी गई है, जिसमें डेनिम, सिलिकॉन, ओशन बैंड और मेटल स्ट्रैप शामिल हैं।

यह भी पढे: boAt ने हेड ट्रैकिंग 3डी Spatial ऑडियो फीचर के साथ Nirvana Eutopia हेडफोन लॉन्च किया, जाने प्राइस

इसमें 700mAh की बड़ी बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह हल्के इस्तेमाल में 36 घंटे तक चल सकती है और भारी इस्तेमाल में 8 घंटे तक चल सकती है। Fire Boltt Oracle मे कई अन्य फीचर्स जेसे की फायर-बोल्ट हेल्थ सुइट, हार्ट रेट मोनिट्रिंग और कई स्पोर्ट्स मोड दिए गए है। स्मार्टवॉच मे पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP67 रेटेड के साथ आती है। इसी के साथ इसमे LTE कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Fire Boltt Oracle price in India

Fire Boltt Oracle स्मार्टवॉच लॉन्च ऑफर की शुरुआती कीमत 4,999 रुपये मे मिल रही है और यह विभिन्न रंगों में आती है, जिसमें ब्लैक-क्रोम, क्लाउड-व्हिस्पर, क्लाउडी-क्लैप, क्रिस्टल-टाइड, मरीन-मिराज और बहुत कुछ शामिल हैं।

अगर आपको यह लेख पसंद आया तो हमें Google News, Facebook, Twitter, Instagram और Pinterest पर फ़ॉलो करें। हम आपके लिए ऐसे आर्टिकल लाते रहेंगे.

Leave a Comment