किआ इंडिया ने H1 2025 के लिए अपनी बिक्री संख्या की घोषणा की है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 1,42,139 वाहन बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान बेची गई 1,26,137 इकाइयों की तुलना में 12.7% की वृद्धि दर्ज करता है। कंपनी ने H1 2025 में 11,813 वाहनों का निर्यात किया है।
दक्षिण कोरियाई निर्माता किआ का दावा है कि किआ कैरेंस क्लैविस एमपीवी को भारतीय बाजार में 11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, और इसे ब्रांड के लाइनअप में सोनेट, सिरोस, सेल्टोस, कैरेंस, ईवी 6 और अन्य के साथ सूचीबद्ध किया गया है।
यह भी पढ़े: जून 2025 में टाटा मोटर्स की पीवी बिक्री में 15% की गिरावट; कमर्शियल व्हीकल में 5% की गिरावट
किआ इंडिया के मुख्य बिक्री अधिकारी जूनसू चो ने कहा,
“The first half of 2025 has been encouraging for Kia India. Marked by steady growth despite industry-wide operational challenges, the response to our recently launched products, like the Carens Clavis has been great.”
“With our first Made-in-India EV launching this month, we are diversifying our product portfolio fortifying our long-term commitment to the evolving preferences of Indian customers. We are confident this launch will further increase our presence in the country’s fast-transforming mobility landscape. Going forward, we remain optimistic about sustaining a healthy growth trajectory in the second half of the year,”
