हुंडई ने जून 2025 में बिक्री में 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की

Aarushi Singh
2 Min Read
हुंडई ने जून 2025 में बिक्री में 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने जून 2025 के बिक्री परिणामों की घोषणा की है। ब्रांड ने भारतीय बाजार में कुल 44,024 यूनिट बेची हैं, जो पिछले साल इसी महीने की तुलना में बिक्री में 12% की गिरावट दर्ज करती है। कंपनी ने भारत से 16,900 यूनिट निर्यात की हैं।

हुंडई देश में दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी के रूप में अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब नहीं हो सकी, क्योंकि महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 47,306 इकाइयों की बिक्री दर्ज की, जो कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए कुल बिक्री 1,80,399 इकाइयों (घरेलू: 1,32,259 इकाइयाँ + निर्यात: 48,140 इकाइयाँ) दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में एचएमआईएल का निर्यात योगदान उसकी कुल बिक्री में 26% के आंकड़े को पार कर गया है।

यह भी पढ़े: किआ इंडिया की पहली छमाही 2025 की बिक्री 12.7% बढ़कर 1.4 लाख यूनिट से अधिक हुई

एचएमआईएल के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी श्री तरुण गर्ग ने कहा

“Underscoring the global appeal of Hyundai vehicles, we recorded a 13% year-on-year growth in export volumes for Q1 FY2026, with 48,140 units shipped compared to 42,600 units in the same period last year.

“This has elevated the share of exports to 26.7% of total sales in Q1 FY2026, up from 22.2% in Q1 FY2025. In the domestic market, the geopolitical situation continued to affect the market sentiment with domestic sales registering 44,024 units in June 2025. As we come closer to the beginning of production at the Talegaon plant, we remain cautiously optimistic about a gradual recovery of demand, supported by reduction in repo rates and improving liquidity on account of cut in CRR. We are closely watching the global geopolitical scenario and are committed to delivering value and innovation to our customers across both domestic and export markets.”

कोई टिप्पणी नहीं